Thursday, November 5, 2026

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में अपार्टमेंट के बेसमेंट लगी आग, तीसरी मंजिल तक फैली

न्यूज डेस्क: गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में मंगलवार को एक अपार्टमेंट में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग बेसमेंट से शुरू होकर कुछ ही समय में तीसरी मंजिल तक फैल गई, जिससे वहां रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत बेसमेंट से हुई, जो धीरे-धीरे ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गई। देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे भवन में धुआं भर गया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

दमकल विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घने धुएं और तेज लपटों के बीच दमकलकर्मियों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान 3 से 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। टीम लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी रही। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग कैसे और किन परिस्थितियों में फैली, इसकी सटीक जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते लोगों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें: प बंगाल में टीएमसी की हार पर राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा – ‘जो कांग्रेसी खुश हो रहे, उन्हें…’

इलाके में दहशत का माहौल

घटना के बाद अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में डर और अफरा-तफरी का माहौल है। आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए और स्थिति को लेकर चिंता जताई। दमकल विभाग की टीम आग पर पूरी तरह काबू पाने में जुटी है। साथ ही एहतियात के तौर पर आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि कोई और खतरा न हो।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर