Thursday, November 5, 2026

प बंगाल में टीएमसी की हार पर राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा – ‘जो कांग्रेसी खुश हो रहे, उन्हें…’

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह खुश होने का विषय नहीं है. राहुल गांधी ने कांग्रेस और दूसरी पार्टियों के कार्यकर्ताओं से छोटी-मोटी राजनीति छोड़ देने की अपील की. राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “कांग्रेस और दूसरी पार्टियों के जो लोग टीएमसी की हार पर खुश हो रहे हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि असम और बंगाल के जनादेश की चोरी, बीजेपी के लिए भारतीय लोकतंत्र को ख़त्म करने के मिशन में एक बड़ा क़दम है.”

इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल और असम के नतीजों पर ममता बनर्जी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने कहा, “छोटी राजनीति को किनारे रखो. यह किसी एक पार्टी या दूसरी पार्टी का मामला नहीं है. यह भारत का मामला है.” इससे पहले एक पोस्ट में राहुल गांधी ने बीजेपी पर चुनाव आयोग की मदद लेने और 100 सीटें चुराने का आरोप लगाया था. बता दें कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 206, टीएमसी को 80, कांग्रेस को 2 और लेफ़्ट को 2 सीटें मिली हैं. एक सीट पर अंतिम नतीजे जारी नहीं हुए हैं. जबकि एक सीट पर 21 मई को दोबारा वोटिंग होनी है.

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर