Thursday, July 23, 2026

उत्तर प्रदेश में बस-ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग, 3 की मौत, 24 यात्री झुलसे

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 24 यात्री गंभीर रूप से झुलस गए। फुलवरिया बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक और निजी बस की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई।

हादसा रात करीब ढाई बजे उस समय हुआ, जब सुनौली से दिल्ली जा रही निजी बस (UP 22 AT 0245) में 45 यात्री सवार थे। इनमें से अधिकतर नेपाल के निवासी थे। बस जैसे ही फुलवरिया चौराहे पर पहुंची, फुलवरिया ओवरब्रिज की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (UP 21 DT 5237) ने उसे सीधे बीचों-बीच टक्कर मार दी।

untitled design 13 1764647888

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस करीब 100 मीटर तक घिसटती हुई हाईटेंशन लाइन वाले बिजली के खंभे से टकरा गई। खंभा टूटकर बस पर गिर गया, जिससे बस में करंट फैल गया। करंट लगते ही बस में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग तेजी से फैलने लगी। कुछ ही पलों में बस आग की लपटों में घिर गई और कई यात्री अंदर फंस गए।

मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए कई यात्रियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर कूदना शुरू किया। दूसरी ओर, ट्रक में गर्म कपड़े लदे होने के कारण उसमें भी आग लग गई और टक्कर के बाद वह सड़क पर पलट गया। जब पुलिस ने ट्रक को सीधा किया, तो उसके नीचे से एक झुलसा हुआ शव मिला। पुलिस का अनुमान है कि शव ट्रक में मौजूद व्यक्ति का हो सकता है। शव की पहचान की कोशिश जारी है।

untitled design 14 1764647894

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचीं। टीमों ने आग बुझाने और यात्रियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया। इनमें से छह गंभीर घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

आग बुझाने के बाद बस से तीन शव बरामद किए गए, जिनमें से दो शव पूरी तरह जल चुके थे। जलने की वजह से उनकी पहचान करना कठिन है। वहीं, बस चालक और कंडक्टर हादसे के बाद से लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और चौराहे पर लापरवाही हो सकती है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटा रही है और पूरे मामले की जांच तेजी से जारी है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर