Thursday, November 5, 2026

AAP से BJP में शामिल हुए संदीप पाठक के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी, गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पहुंची पंजाब पुलिस

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी से भाजपा में पिछले महीने शामिल हुए राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक एक मामला कथित करप्शन से जुड़ा बताया जा रहा है, जबकि एक अन्य प्राथमिकी महिला के यौन शोषण से संबंधित है। हालांकि इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी साझा की गई है।

इसे भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के सर्कुलर को चुनौती देने वाली TMC की याचिका ख़ारिज, दखल देने से कोर्ट का इंकार

इधर मामला सामने आने और गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को दिल्ली स्थित अपने घर से गाड़ी में बैठकर बाहर निकलते हुए देखा गया है. बताया जा रहा है कि इस दौरान संदीप पाठक के घर पंजाब पुलिस पहुंची थी लेकिन उन्होंने उनका सामना करने के बजाय मौके से निकल जाना बेहतर समझा। वहीं इस एफआईआर को लेकर बीजेपी नेता तरुण चुघ ने कहा कि पंजाब की मान सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है, पंजाब डरने वाला नहीं है.

संदीप पाठक उन सात राज्यसभा सदस्यों में शामिल हैं, जिन्होंने आप छोड़कर बीजेपी का दामन थामा है. AAP को 24 अप्रैल को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके 10 राज्यसभा सदस्यों में से सात- संदीप पाठक, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजिन्दर गुप्ता, विक्रमजीत साहनी और स्वाति मालीवाल ने यह आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी थी कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी अपने सिद्धांतों, मूल्यों और बुनियादी आदर्शों से भटक गई है. इन सात सांसदों में से छह पंजाब से हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर