कोलकाता: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह मामला कोलकाता के हेस्टिंग्स पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को कोलकाता के सेंट्रल इलाके में स्थित कैथेड्रल रोड पर आयोजित तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीएसपी) के स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर की गई है।
इसे भी पढ़ें : चोट के कारण नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स-2026 से बाहर, इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी जानकारी
कोलकाता पुलिस के मुताबिक, तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट ने कुछ खास शर्तें और नियम तय किए थे। आरोप है कि इस कार्यक्रम के दौरान उन अदालती नियमों और शर्तों का उल्लंघन किया गया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अब इस बात की जांच की जा रही है कि नियमों को तोड़ने में किस-किस की क्या भूमिका रही है। ममता बनर्जी के अलावा इस कार्यक्रम के अन्य आयोजकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है, और पुलिस अब पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

