Thursday, October 29, 2026

चोट के कारण नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स-2026 से बाहर, इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी जानकारी

खेल डेस्क : अगले महीने से जापान में खेले जाने वाले एशियाई खेलों से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। पदक की सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक जेवेलिन थ्रो खिलाड़ी व ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा इस खेल से बाहर हो गए हैं। नीरज चोपड़ा ने शनिवार को खुद इंस्टाग्राम के जरिए इस बात की जानकारी दी है। नीरज ने बताया है कि लिगामेंट की चोट के कारण वह एशियाई खेलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उन्होंने डॉक्टर और टीम के साथ मिलकर सलाह करने के बाद ये फैसला किया है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में परीक्षा धांधली व पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल कोर्ट गठित, हेमंत सरकार ने किया था ऐलान

नीरज चोपड़ा ने अपने पोस्ट में लिखा, “काफी मेहनत के बाद। लुसाने में अपनी सीजन की बेस्ट थ्रो करने के बाद मुझे लग रहा था कि मैं लय हासिल कर रहा हूं। दुर्भाग्यवश, इसके बाद मुझे ट्रेनिंग के दौरान टखने में लिगामेंट टीयर हुआ। अपने डॉक्टर और टीम के साथ बात करने के बाद हमने फैसला किया है कि मैं पूरे सीजन बाहर ही रहूंगा।” नीरज चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में अच्छा प्रदर्शन किया था जिससे एशियाई खेल में भारत के लिए पदक जीतने की काफी उम्मीद जगी थी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर