Thursday, October 29, 2026

महाराष्ट्र के ठाणे में FDA की कार्रवाई, कॉकरोच-चूहे के बीच बन रहा था नमकीन, 11 यूनिट्स सील

मुंबई: ठाणे में 9 सितंबर 2026 को FDA ने गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी की और 11 अवैध फूड यूनिट्स को पकड़ लिया. यहां से 20 लाख रुपये से ज्यादा का सामान जब्त किया गया. जैसे ही टीम मौके पर पहुंची, अंदर का हाल देखकर सब चौंक गए. यहां वेफर्स, चिवड़ा, फरसान और कई तरह के नमकीन बड़े स्तर पर बनाए जा रहे थे. कुल 28,955 किलो और 56 लीटर स्टॉक जब्त किया गया. इसकी कीमत 20.48 लाख रुपये से ज्यादा बताई गई है.

इसे भी पढ़े: बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, अगले दो दिनों के लिए 18 जिलों में येलो अलर्ट

गंदगी और लापरवाही का माहौल

जांच में साफ दिखा कि खाने की चीजें बेहद खराब हालात में तैयार हो रही थीं. फर्श पर तेल और गंदगी जमा थी. छत और दीवारें अस्थायी थीं और कई हिस्से खुले पड़े थे. पानी निकासी का कोई ठीक इंतजाम नहीं था, जिससे आसपास गंदा पानी जमा हो रहा था.

कॉकरोच-चूहे, बिना लाइसेंस काम

प्रोडक्शन एरिया में कॉकरोच और चूहे भी पाए गए. कई यूनिट्स बिना वैध लाइसेंस के चल रही थीं. कर्मचारी बिना दस्ताने, एप्रन या सिर ढके खाना बनाते मिले. पैकिंग पर सही लेबलिंग भी नहीं थी, जो नियमों के खिलाफ है.

त्योहारी सीजन से पहले सख्ती

FDA ने साफ कर दिया है कि त्योहारों के दौरान इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. बड़े स्तर पर खाना बांटने वालों को पहले से विभाग को सूचना देनी होगी. इसी कार्रवाई के साथ 10 फूड एस्टेब्लिशमेंट के लाइसेंस भी सस्पेंड किए गए हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर