Wednesday, July 22, 2026

रांची में रेस्टॉरेंट संचालक से मांगी गई 50 लाख की रंगदारी, रातू में भाजपा नेता के भांजे की पीट-पीटकर हत्या

रांची : रांची के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित जलजोग रेस्टोरेंट के संचालक मिहिर घोष से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के नाम पर मांगी गई है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में मिहिर घोष ने लोअर बाजार थाने में मामला दर्ज कराया है।

इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर में प्रसाद अस्पताल में लगी आग, 3 मरीजों की मौत व कई अन्य मरीजों की हालत गंभीर

इधर रातू थाना क्षेत्र के लहना गांव में बुधवार को ग्रामीणों की भीड़ ने छेड़छाड़ के एक आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला। मृतक 25 वर्षीय रोहित मिर्धा लहना गांव निवासी उदित मिर्धा का पुत्र था। वहीं गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि उनका बेटा अर्द्धविक्षिप्त था। वह किसी के साथ छेड़खानी कर ही नहीं सकता था।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर