Thursday, July 23, 2026

Dhurandhar : रिलीज होने से पहले ही रणवीर की नई फिल्म ने प्री-बुकिंग के रूप में की करोड़ों की कमाई

बॉलीवुड : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की नवीवतम फिल्म धुरंधर का डंका तभी बज गया था, जब इस फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया था। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह बेहद ही चर्चित स्पाई थ्रिलर फिल्म के ट्रेलर ने तो ऐसा धमाल ही मचा दिया था। फैंस का हाल तो ऐसा था कि वो बस इस फिल्म के थिएटर में आने और एडवांस बुकिंग खुलने का इंतजार कर रहे थे।

रिलीज होने से पांच ही दिन पहले फिल्म के मेकर्स ने धुरंधर की एडवांस बुकिंग ओपन कर दी थी। किस कदर फैंस को ” का इंतजार है, इससे इस बात का अंदाजा आप फिल्म की पहले के दो दिन की एडवांस बुकिंग कमाई से लगा सकते हैं।  इस मूवी ने महज 2 दिनों के अंदर ही कितने करोड़ का कलेक्शन किया है, चलिए आपको बताते हैं

रविवार को शुरू हुई ‘धुरंधर’ की एडवांस बुकिंग ने मात्र 24 घंटे के अंदर ही 9274 टिकट्स बिक्री कर दी थी, जिससे मूवी की कमाई अबतक 45.84 लाख तक हुई थी। हालांकि, अब ये कलेक्शन एक ही दिन में दोगुना ज्यादा बढ़ गया है। संजय दत्त-अक्षय खन्ना की एक्शन से भरपूर इस फिल्म की दूसरे दिन के एडवांस बुकिंग कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं।

सैकनलिक डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, मूवी की महज 2 दिनों में 30, 969 से ज्यादा टिकट की बिक्री हो चुकी है। फिल्म के क्रेज को देखते हुए इसके शोज 2274 से बढ़ाकर 2594 कर दिए गए हैं। 30 हजार से ज्यादा की टिकटों की बिक्री करने के साथ ही मूवी ने एडवांस बुकिंग में अभी ताजक 1.43 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, जबकि इसकी कुल ब्लॉक सीट्स 2.94 करोड़ तक की हुई है।

मेजर मोहित शर्मा के परिजनों की आपत्ति

कुछ दिनों पहले ही मेजर मोहित शर्मा के परिवारवालों ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए इस फिल्म की रिलीज तब तक रोकने की गुजारिश की थी, जब तक आर्मी ऑफिसर्स या उनके कानूनी उत्तराधिकारी ये फिल्म देख न लें। हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘धुरंधर’ की रिलीज पर अभी तक रोक नहीं लगाई गई है, लेकिन सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन यानी (CBFC) को ये आदेश दिया कि वह अपने सर्टिफिकेट प्रोसेस में तेजी दिखाएं और मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर सावधानीपूर्वक विचार करें।

अदालत ने आवेदन को ये कहते हुए निपटाते हुए सेंसर बोर्ड को आदेश दिए है कि वह परिवार की चिंता को ध्यान में रखें और अगर जरुरत पड़े तो इंडियन आर्मी की मदद ले, फिल्म को सर्टिफिकेट देकर पास करने से पहले। फिलहाल, रणवीर की फिल्म धुरंधर अब थिएटर में आएगी या नहीं, इसका पूरा फैसला अब सेंसर बोर्ड के हाथों में है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर