Saturday, September 19, 2026

थैलेसीमिया-सिकल सेल मरीजों को बड़ी राहत, सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी मुफ्त चढ़ेगा खून : डॉ. इरफान अंसारी

रांची: झारखंड में थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया और गंभीर एनीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए राज्य सरकार ने बड़ी राहत की पहल की है। अब आयुष्मान भारत एवं अबुआ स्वास्थ्य कार्ड के लाभुकों को सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ आयुष्मान योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी निर्धारित पैकेज के तहत निःशुल्क रक्त चढ़ाने की सुविधा मिल सकेगी।

इसे भी पढ़ें : पलामू : नौडीहा बाजार के डागरा पुलिस पिकेट में तैनात JAP 08 के सूबेदार बुचून पाल की गोली लगने से मौत

स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों में मरीजों को रक्त चढ़ाने की सुविधा उपलब्ध कराने तथा अस्पतालों को भुगतान में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विभिन्न श्रेणियों के पैकेज और उनकी दरें निर्धारित की हैं। यह व्यवस्था पूरे राज्य में लागू की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “आज स्वास्थ्य विभाग ने थैलेसीमिया और सिकल सेल के मरीजों के लिए एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लिया है, जो इन मरीजों और उनके परिवारों के लिए वरदान साबित होगा। अब किसी मरीज को जांच और इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। मरीजों की स्क्रीनिंग, आवश्यक जांच और समुचित इलाज की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया और सिकल सेल जैसी बीमारियों में मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में सरकार का प्रयास है कि मरीजों को उनके जिले और घर के आसपास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो।डॉ. अंसारी ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसी उद्देश्य से सरकारी अस्पतालों के साथ सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘झारखंड के स्वास्थ्य विभाग को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए दिन-रात प्रयास जारी है। आने वाले दिनों में झारखंड स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक मॉडल राज्य बनेगा। हमारी प्राथमिकता है कि हर गरीब, जरूरतमंद और गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज को समय पर जांच, रक्त और बेहतर इलाज मिले।” उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में थैलेसीमिया और सिकल सेल मरीजों की स्क्रीनिंग एवं जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा, ताकि बीमारी की पहचान समय रहते हो सके और मरीजों को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

निजी अस्पतालों के लिए निर्धारित पैकेज

सिकल सेल एनीमिया के लिए निर्धारित पैकेज के तहत  रूटीन वार्ड ₹2,100, HDU : ₹3,300, बिना वेंटिलेटर ICU : ₹8,500, वेंटिलेटर सहित ICU — ₹9,000

गंभीर एनीमिया से पीड़ित थैलेसीमिया मरीजों के लिए भी अलग-अलग पैकेज निर्धारित किए गए हैं। इनमें रक्त चढ़ाने के साथ मरीज की आवश्यकता के अनुसार आवश्यक जांच और आयरन चिलेशन की दवाओं का प्रावधान किया गया है। डे-केयर अथवा अधिकतम एक दिन के पैकेज में पैक्ड सेल ब्लड ट्रांसफ्यूजन, CBC, LFT, KFT, यूरिन प्रोटीन और सीरम फेरिटिन जैसी जांचों को शामिल किया गया है।

कुछ पैकेज में 15 दिनों की डेफेरासिरॉक्स अथवा डेफेरिप्रोन आयरन चिलेशन दवा भी शामिल है। इन पैकेजों की दर ₹2,300 से ₹3,200 तक निर्धारित की गई है। बच्चों में गंभीर एनीमिया यानी थैलेसीमिया के लिए भी अलग पैकेज निर्धारित किए गए हैं, जिनकी दर ₹2,300 से ₹3,000 तक है।

सामान्य गंभीर एनीमिया के लिए रूटीन वार्ड — ₹2,100, HDU — ₹3,300, बिना वेंटिलेटर ICU — ₹8,500, वेंटिलेटर सहित ICU — ₹9,000, वहीं एप्लास्टिक एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी के लिए भी ₹5 लाख तक का पैकेज निर्धारित किया गया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर