क्राइम डेस्क: झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के औंरा पेट्रोल पंप के पास शनिवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन पर झारखंड भाजपा के नेताओं ने जताया शोक, प्रदेश कार्यालय में दी जाएगी श्रद्धांजलि
केबिन में फंसा शव

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के केबिन में चालक का शव बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को केबिन से निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।
दुमका में ट्रक-ट्रेलर में भिड़ंत
इधर दुमका के मसलिया थाना क्षेत्र के रानीघाघर गांव के पास शनिवार तड़के ट्रक और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।


