Wednesday, July 22, 2026

धनबाद : पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़,मुठभेड़ में भानु मांझी गिरोह का सरगना भानु उर्फ जितेंद्र मांझी हुआ घायल

धनबाद : धनबाद पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में पुलिस की गोली से भानु मांझी गिरोह का सरगना भानु घायल हो गया । जानकारी के अनुसार धनबाद पुलिस एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग के दौरान भानु पुलिस को देखते ही फायरिंग कर दिया। गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी,जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से भानु घायल हो गया। भानु मांझी उर्फ जितेंद्र मांझी, भानु मांझी गिरोह का सरगना है, भानु पर धनबाद , जमशेदपुर सहित आसपास के जिलों में कई मामले दर्ज हैं। भानु ,गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के लिए भी काम करता है। घटनास्थल पर धनबाद के एसएसपी सहित कई अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे हुए हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर