Thursday, October 29, 2026

रांची : डोरंडा ईदगाह समेत अलग अलग ईदगाहों में अदा की गई ईद की नमाज़, सुरक्षा में मुस्तैद दिखी पुलिस

रांची : राजधानी रांची के डोरंडा ईदगाह में ईद के मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ नमाज़ अदा की। सुबह से ही ईदगाह में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी और नमाज़ के दौरान पूरा माहौल भाईचारे और उत्साह से भरा नजर आया। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पूरे इलाके में आपसी सौहार्द और खुशी का माहौल देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें : झारखण्ड में शनिवार को तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना, वज्रपात से 5 लोगों की मौत

इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। डोरंडा थाना की थानेदार स्वयं मौके पर मौजूद रहीं और पूरे कार्यक्रम की निगरानी करती दिखीं। पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि नमाज़ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। प्रशासन की मुस्तैदी और लोगों के सहयोग से ईद की नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर