Wednesday, July 22, 2026

ईडी ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को किया गिरफ्तार, करोड़ो की हेराफेरी

न्यूज डेस्क: ईडी ने आप नेता और बिजनेसमेन दीपक सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है. सोमवार सुबह से ईडी दीपक सिंगला और राम सिंह के घर और दफ्तर पर छापेमारी कर रही है. दिल्ली और गोवा में बैंक धोखाधड़ी मामले में आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला के घर पर तलाशी ली. वहीं दिल्ली के सुभाष नगर में बाबाजी फाइनेंस ग्रुप के राम सिंह के घर पर जनता को धोखा देने और धोखाधड़ी से 180 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में तलाशी ली गई.

इसे भी पढ़े: झारखंड मंत्रालय में सीएम हेमंत ने प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को सौंपी नियुक्ति-पत्र, परिजनों में खुशी का माहौल

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के ठीक बाद, 27 मार्च 2024 को ईडी ने दीपक सिंगला के आवास और अन्य ठिकानों पर मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में छापेमारी की थी.

पूर्व विधानसभा के वरिष्ठ नेता दीपक सिंगला

दीपक सिंगला आम आदमी पार्टी के पूर्व विधानसभा उम्मीदवार और वरिष्ठ नेता हैं. उन्होंने 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में विश्वास नगर सीट से चुनाव में किस्मत आजमाई थी. दीपक सिंगला आम आदमी पार्टी में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं, जिनमें गोवा के आप प्रभारी और एमसीडी के सह-प्रभारी के पद शामिल हैं.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर