Friday, June 5, 2026

रांची में वाहन जांच अभियान के दौरान 24 वाहनों पर 7.64 लाख का जुर्माना  

न्यूज डेस्क: रांची में गुरुवार सुबह जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार के नेतृत्व पर नगड़ी, नामकुम और बेड़ों जैसे क्षेत्रों में लगभग 5 बजे सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया था. वहीं इस दौरान कई वाहनों की जांच कर यातायात नियम तोड़ने और कई अलग नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई.

24 वाहनों पर लाखों का जुर्माना

अभियान के दौरान 153 वाहनों के कागजातों की जांच की गई. वहीं जांच के दौरान यातायात नियम का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 24 वाहनों पर लगभग 7,64,154 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. इनमें बकाया टैक्स, फिटनेस और इंश्योरेंस फेल, प्रदूषण प्रमाण-पत्र नहीं होना, बिना परमिट संचालन और ओवरलोडिंग जैसे मामले शामिल है.

इसे भी पढ़े: ‘प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेल–2026’ में भाग लेने वाले मलखम्ब खिलाड़ियों से राज्यपाल ने की मुलाकात

प्रशासन ने पब्लिक स्कूल में चलाया जागरुकता अभियान

इस अभियान के साथ-साथ प्रशासन ने जागरुकता कार्यक्रम भी चलाया. जहां बुंडू एसडीओ किस्को बेसरा और डीटीओ अखिलेश कुमार ने एदलहातू स्थित सिंबोसिस पब्लिक स्कूल में छात्रों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी सभी नियमों की जानकारी दी. वहीं इस दौरान विद्यार्थियों ने हेलमेट पहनने और सुरक्षित वाहन चलाने की शपथ ली.

आगे भी जांच अभियान जारी

परिवहन विभाग ने आमजन को साफ संदेश दिया है कि आगे भी इसी तरह से सघन जांच अभियान जारी रहेंगे. सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों को तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसलिए लोगों से अपील है कि वे सभी नियमों का सही तरीके से पालन करें और हजारों-हजार के जुर्माना से बचें.

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर