Thursday, July 23, 2026

‘प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेल–2026’ में भाग लेने वाले मलखम्ब खिलाड़ियों से राज्यपाल ने की मुलाकात

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज सरगुजा गाँधी स्टेडियम, अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित ‘प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेल–2026’ में भाग लेने वाले झारखण्ड के प्रतिभाशाली मलखम्ब खिलाड़ियों ने लोक भवन, राँची में शिष्टाचार भेंट की।

इसे भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में TMC विधायक देबाशीष कुमार के कई ठिकानों पर IT की छापेमारी 

इस अवसर पर झारखण्ड राज्य मलखम्ब एसोसिएशन के महासचिव डॉ० अजय झा ने राज्यपाल महोदय को अवगत कराया कि झारखण्ड के खिलाड़ियों ने बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल रैंकिंग में कांस्य पदक अर्जित किया है। राज्यपाल ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में खेलों के प्रति गहरी अभिरुचि है तथा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, परिश्रम एवं अनुशासन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर झारखण्ड का गौरव बढ़ा रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास, समर्पण एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उल्लेखनीय है कि इस आयोजन का आधिकारिक शुभंकर ‘मोरवीर’ था।
spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर