Thursday, October 29, 2026

लुधियाना में जहरीली गैस से 3 मजदूरों की मौत, यूनियन के नेताओं ने की मुआवजे की मांग

पंजाब: लुधियाना के घोडा कॉलोनी स्थित ‘डीप टूल्स प्राइवेट लिमिटेड’ फैक्ट्री में तड़के सुबह सीवरेज सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत हो गई. सुरक्षा मानकों की अनदेखा करना एक बार फिर मासूम मजदूरों की जान पर भारी पड़ गया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

2 मजदूरों की स्थिति नाजुक 

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह के उस समय हुई जब फैक्ट्री के सीवरेज की सफाई की जा रही थी. वहां अचानक जहरीली गैस फैल गई, जिसकी चपेट में आने से कई मजदूर बेहोश हो गए और कुछ की हालत नाजुक हो गई. पीड़ितों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 3 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया. वहीं 2 मजदूरों की स्थिति  बेहद नाजुक है और वे दोनों जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं.

इसे भी पढ़े: बिहार पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी, ऑफिशियल वेबसाइट ऐसे करें डाउनलोड

जहरीली गैस बना मौत का कारण

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. एसीपी इंद्रजीत सिंह बोपाराय ने कहा कि “हमें 3 लोगों की मृत्यु की सूचना मिली थी, जिसके बाद हमारी टीम मौके पर पहुंची है. फैक्ट्री में जहरीली गैस निकलने के कारण यह हादसा हुआ और मामले की गहन जांच जारी है.

एसडीएम जसलीन भुल्लर ने घटनास्थल का दौरा किया जिसके बाद उन्होंने कहा, कि इस हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया हैं. इसके साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि लापरवाही कहां हुई है.

परिजनों का आरोप

परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने हादसे को छिपाने की कोशिश की और उन्हें हादसे के बारे में फोन कर कोई जानकारी नहीं दी गई. अस्पताल पहुंचने के बाद इस भयावह घटना का पता चला. हादसे की खबर फैलते ही वामपंथी यूनियन के नेताओं और मजदूरों ने फैक्ट्री के बाहर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया.

उन्होंने सीधे तौर पर फैक्ट्री प्रबंधन को दोषी ठहराते हुए कहा कि, यह हादसा फैक्ट्री मालिकों की लापरवाही और सुरक्षा नियमों की अनदेखी का नतीजा है. वहीं यूनियन के नेताओं ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और मजदूरों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर