झारखंड : सर्दियों में बढ़ते घने कोहरे और रेलवे विकास कार्यों को देखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला लिया है। सोमवार से 28 फरवरी 2026 तक टाटानगर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। इससे झारखंड के हजारों यात्रियों पर सीधा असर पड़ेगा, क्योंकि ये सभी ट्रेनें राज्य के कई शहरों से होकर गुजरती हैं।
Highlights:
टाटानगर रूट से जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें टाटानगर-अमृतसर-टाटानगर एक्सप्रेस और सांतरागाछी-आनंद विहार-सांतरागाछी एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा एक ट्रेन रांची रूट से होकर चलती है, जिसे भी रद्द कर दिया गया है। कोहरे की वजह से दूर-दराज की अन्य ट्रेनें भी घंटों देरी से चल रही हैं, क्योंकि ट्रेनों की रफ्तार सुरक्षा के लिए कम कर दी गई है।
इधर, चक्रधरपुर डिवीजन में रेलवे के विकास कार्यों के कारण हटिया और राउरकेला रूट पर भी यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस रूट पर कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है।
अस्थायी रूप से रद्द की गई ट्रेनें और तिथियां –
1. हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस (18175/18176)
- 20, 23, 27, 30 दिसंबर और 3, 6, 10, 13, 17, 20 जनवरी तक रद्द की गई है।
2. हटिया-राउरकेला पैसेंजर (58659)
- 20, 21, 23, 27, 30 दिसंबर और 3, 6, 10, 13, 17, 20 जनवरी तक रद्द की गई है।
3. राउरकेला-हटिया पैसेंजर (58660)
21, 24, 28, 31 दिसंबर और 4, 7, 11, 14, 18, 21 जनवरी तक रद्द की गई है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जांच कर लें, ताकि उन्हें असुविधा का सामना न करना पड़े।


