Saturday, October 31, 2026

विकास कार्यों के कारण रेलवे ने 10 से 15 जून के बीच रांची-हटिया से चलने वाली 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, देखें सूची

रांची: जून महीने में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल, चक्रधरपुर मंडल और रांची रेल मंडल में चल रहे विकास और मेंटेनेंस कार्यों के कारण 10 से 15 जून तक कई प्रमुख ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने इस दौरान 20 महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

लंबी दूरी की कई ट्रेनें प्रभावित

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार रांची और हटिया स्टेशन से चलने वाली कई लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें इस अवधि में रद्द रहेंगी। इससे बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना और अन्य राज्यों के हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि पटरियों के आधुनिकीकरण, तकनीकी सुधार और रखरखाव कार्य को सुरक्षित तरीके से पूरा करने के लिए ब्लॉक लेना जरूरी है। इसी वजह से कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है।

ये प्रमुख ट्रेनें रहेंगी पद्द

रेलवे द्वारा जारी सूची में कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के नाम शामिल हैं। इनमें पुणे-हटिया एक्सप्रेस, हटिया-पुणे एक्सप्रेस, गया-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस, हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस और चलपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस प्रमुख हैं। इसके अलावा हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस और राउरकेला-हटिया मेमू ट्रेन का संचालन भी प्रभावित रहेगा। अलग-अलग तारीखों में इन ट्रेनों को रद्द किया जाएगा।

यात्रियों से रेलवे की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, हेल्पलाइन नंबर या स्टेशन पूछताछ केंद्र से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। रेलवे का कहना है कि विकास कार्य पूरे होने के बाद ट्रेनों का संचालन और अधिक सुरक्षित एवं सुगम हो जाएगा। हालांकि फिलहाल यात्रियों को कुछ दिनों तक असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: झारखंड में भीषण गर्मी और हीट वेव से आम जनजीवन प्रभावित, मई के अंत में बारिश की संभावना

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर