Tuesday, July 21, 2026

पूर्वी सिंहभूम के पोटका में अफवाह में फंसे डिजिटल क्रॉप सर्वेयर, ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर घंटों घेरा

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड अंतर्गत मानपुर पंचायत के सावनाडीह गांव में डिजिटल क्रॉप सर्वे करने पहुंचे सर्वेयर तपन मन्ना को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर घेर लिया। बच्चा चोरी की अफवाह के कारण करीब 50–60 की संख्या में महिलाएं और पुरुष उन्हें जाहेर थान में बैठाकर दो से तीन घंटे तक रोके रहे। बाद में पहचान स्पष्ट होने पर ग्रामीणों ने उन्हें मुक्त कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में इन दिनों बच्चा चोर की अफवाह तेजी से फैल रही है, जिससे संदेह के आधार पर सर्वेयर को रोका गया। घटना की जानकारी मिलते ही मानपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि तारिणी सेन सरदार, ग्राम प्रधान मंगल मांझी और किसान मित्र मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने ग्रामीणों को समझाया कि तपन मन्ना कृषि विभाग द्वारा नियुक्त अधिकृत सर्वेयर हैं और राज्यभर में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य चल रहा है। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें जाने दिया।

सर्वेयर तपन मन्ना ने बताया कि सर्वे शुरू करने से पहले उन्होंने ग्राम प्रधान समेत अन्य लोगों को इसकी सूचना दी थी, बावजूद इसके अफवाह के कारण उन्हें घेर लिया गया। उन्होंने घटना की जानकारी कृषि विभाग के बीटीएम कौशल झा को भी दी। कृषि विभाग के बीटीएम कौशल झा ने बताया कि उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर पोटका प्रखंड के 2 लाख 79 हजार प्लॉट का डिजिटल क्रॉप सर्वे कराया जा रहा है।

इधर, पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सीधे पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेना दंडनीय अपराध है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर