Tuesday, September 15, 2026

धनबाद: पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान देसी पिस्टल व गोलियों के साथ चार कुख्यात अपराधियों को दबोचा

धनबाद: पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान चार कुख्यात अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके पास से दो देसी पिस्टल, 7.65 MM की पांच जिंदा गोलियां, चार मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद की गई हैं। ये अपराधी पहले भी फायरिंग और लूटपाट की घटनाओं में शामिल रहे हैं। ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजगंज थाना क्षेत्र में कुछ अपराधी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

पुलिस को मिली सूचना के आधार पर राजगंज और तेतुलमारी थाना की संयुक्त टीम ने राजगंज–तेतुलमारी मुख्य सड़क पर सोनदाहा बस्ती के पास देर रात एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। करीब रात 11:45 बजे पुलिस ने दो बाइकों पर सवार चार संदिग्धों को रुकने का संकेत दिया, लेकिन वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर चारों को पकड़ लिया। मुठभेड़ जैसी स्थिति में कुछ अपराधियों को हल्की चोटें भी आईं। तलाशी के दौरान हथियार और गोलियां बरामद की गईं।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रिंकु मंडल उर्फ टुनटुनअ मंडल, रवि महतो उर्फ बिल्लू, समशुल अंसारी उर्फ चांद, और गौतम धीवर उर्फ बाबा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ये चारों 10 जनवरी 2026 को तेतुलमारी थाना क्षेत्र के तिलाटांड़ गांव में किराना दुकानदार अर्जुन महतो पर फायरिंग और लूटपाट की कोशिश में शामिल थे, जिसकी उन्होंने स्वीकारोक्ति की है।

एसपी चौधरी ने बताया कि इन आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस फरार एक अन्य आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं पुलिस की सतर्कता की सराहना की जा रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर