धनबाद : बुधवार को सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी. धमकी मिलने के बाद से आननफानन में पूरे परिसर में हड़कंप मच गया. ईमेल से धमकी मिलने के बाद पूरे परिसर को खाली कराया गया. जिमके बाद तुरंत जजों, स्टाफ और वहां मौजूद हर व्यक्ति को वहां से बाहर निकाला गया. जानकारी के मुताबिक एक अनजान ईमेल से कोर्ट में बम लगाए जाने और कुछ देर में फटने की बात सामने आई , जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई और तुरंत कोर्ट परिसर को खाली कराया गया.
पुलिस ने कोर्ट में मौजूद हर जगह की गहन तलाशी ली गई। हर जगह पुलिस बल को तैनात किया गया, महिला सुरक्षा बल को भी मौके पर तुरंत बुलाया गया। पूरी जांच की वजह से कोर्ट परिसर में कामकाज तीन घंटे तक रुका रहा। बाद में परिसर में कोई भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिलने पर कोर्ट की कार्यवाही फिर से शुरू हुई। माना जा रहा है की ये धमकी फर्जी थी. बीते दिनों रांची, पटना सिविल कोर्ट को भी ऐसी ही धमकी दी गई थी, जो कि जांच के बाद झूठी साबित हुई. लेकिन फिर भी जांच जारी है कि आखिर ये मेल कहाँ से और किसने भेजा था.


