Wednesday, August 5, 2026

दिल्ली में जज अमन कुमार शर्मा ने की खुदकुशी, पत्नी से विवाद के चलते घटना की आशंका

नई दिल्ली: दिल्ली के कड़कड़डूमा लोअर कोर्ट में तैनात न्यायिक अधिकारी अमन कुमार शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या की। घटना के बाद न्यायिक और कानूनी गलियारों में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 30 वर्षीय अमन कुमार शर्मा नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (DLSA) के फुल-टाइम सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा जॉइन की थी। ऑफिशियल रिकॉर्ड के अनुसार, अमन पहले जेएमएफसी और सिविल जज के रूप में भी कार्य कर चुके थे। उन्होंने सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई की थी। अक्टूबर 2025 से वे कड़कड़डूमा कोर्ट में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

पत्नी से विवाद की बात सामने आई

मीडिया और पुलिस को दिए बयान में अमन के एक रिश्तेदार ने दावा किया कि घटना से पहले अमन और उनकी पत्नी स्वाति के बीच विवाद हुआ था। स्वाति भी न्यायिक अधिकारी हैं। रिश्तेदार के मुताबिक, शुक्रवार रात पति-पत्नी के बीच काफी कहासुनी हुई थी। इसी दौरान अमन ने अपने पिता को फोन कर बताया था कि वे बहुत परेशान हैं और उनका जीना मुश्किल हो गया है। बताया गया कि अमन के पिता को फोन आने के बाद वे राजस्थान के अलवर से तुरंत दिल्ली के लिए रवाना हुए। रात करीब 12 बजे वे बेटे के घर पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्हें पति-पत्नी के बीच तनाव की जानकारी मिली। रिश्तेदार का आरोप है कि जब पिता ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो अमन की पत्नी ने उन्हें कमरे से बाहर जाने को कहा और पुलिस बुलाने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में शाहदरा के विवेक विहार में आग लगने से 9 लोगों की मौत

बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव

परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह फिर से दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद अमन के पिता दूसरे कमरे में चले गए। कुछ देर बाद घर में शांति हो गई, लेकिन अमन दिखाई नहीं दिए। जब उन्होंने बेटे को फोन किया तो मोबाइल की घंटी बाथरूम के अंदर से सुनाई दी। दरवाजा बंद था और काफी कोशिशों के बाद भी नहीं खुला। बाद में गार्ड शंकर ने खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां अमन फंदे से लटके मिले। घटना की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले में अभी तक किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और कारण है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर