Wednesday, November 4, 2026

दीपक ओझा बने वेब जर्नलिट्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के झारखंड के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

रांची: वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के झारखंड इकाई में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक घोषणा की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की अनुशंसा पर राष्ट्रीय महासचिव मधुप मणि “पिक्कू” ने पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाले दीपक ओझा को झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही राजीव रंजन को प्रदेश उपाध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार पूर्णेन्दु पुष्पेश को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।

झारखण्ड के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक ओझा 

दीपक ओझा झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में जाना माना चेहरा हैं। संगठन ने उनके अनुभव, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। ओझा ने इंडिया TV नोएडा से अपने पत्रकारिता कैरियर की शुरुआत की। उसके बाद जनमत TV (अब Live India) दूरदर्शन, PTN न्यूज़ झारखंड के प्रमुख, वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत प्रत्यूष के साथ Zee News झारखंड के लिए काम कर चुके हैं। झारखंड के रघुवर दास सरकार के लिए काम कर चुकी PR टीम में PR हेड और नक्षत्र न्यूज हिंदी के संस्थापक और चैनल हेड की भूमिका निभा चुके हैं। वे साधना न्यूज के संपादक बिहार-झारखंड रह चुके है, साथ ही रांची विश्वविद्यालय सहित सहित कई महाविद्यालयों में पत्रकारिता विभाग में अतिथि शिक्षक के रूप में सेवा दे चुके हैं और दे रहे हैं।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

पूरी कमिटी गठन का निर्देश

राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने नयी टीम को बधाई देते हुए कहा कि जिलों में मेंबरशिप ड्राईव चला कर नये सदस्यों को जोड़ें साथ हीं डिजिटल पत्रकारिता को स्वच्छ और निष्पक्ष बनाने को लेकर सदस्यों को जागरूक करने का प्रयास करें। श्री कौशल ने 15 दिनों के अंदर अपनी पूरी टीम गठन करने का निर्देश भी दिया।

यह भी पढ़ें: रांची में नाबालिग की हत्या मामले में आंगनवाड़ी महिला सुपरवाइजर समेत तीन गिरफ्तार, CCTV से हुआ खुलासा

झारखंड में मीडिया समिट का आयोजन

ओझा ने अपने मनोनयन के पश्चात कहा कि बहुत जल्दी हीं झारखंड में मीडिया समिट का आयोजन किया जायेगा, जिसमे देश भर के डिजिटल पत्रकारों का जुटान होगा। उन्होंने झारखंड सरकार से समन्वय कर डिजिटल मीडिया के लिए सुविधाएं और मान्यता दिलाने के प्रति प्रतिबद्धता जताई है।

राष्ट्रीय कमिटी को पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा, मजबूती और विस्तार मिलेगा, साथ ही डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में भी सकारात्मक पहल देखने को मिलेगी। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को उनके अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा और वे झारखण्ड में वेब पत्रकारों के हितों को और सशक्त रूप से आगे बढ़ाएंगे।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर