Tuesday, April 21, 2026

रांची में नाबालिग की हत्या मामले में आंगनवाड़ी महिला सुपरवाइजर समेत तीन गिरफ्तार, CCTV से हुआ खुलासा

रांची: रांची के कांके थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। शुरुआती तौर पर सामान्य लग रही इस घटना ने जांच के बाद सनसनीखेज रूप ले लिया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि इस मामले की शुरुआत साल 2022 में हुई थी। उस समय आंगनबाड़ी महिला पर्यवेक्षिका सुषमा कुमारी बुढ़मू क्षेत्र से एक नाबालिग बच्ची को अपने साथ ले आई थीं।

परिवार को भरोसा दिलाया गया था कि बच्ची की अच्छी देखभाल की जाएगी, लेकिन समय के साथ परिजनों से दूरी और विवाद बढ़ते गए। जांच में यह भी सामने आया है कि बच्ची को घर में ही बंधक बनाकर रखा गया था। उसे बाहरी दुनिया से लगभग अलग कर दिया गया था। इस दौरान उसके साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने के भी आरोप लगे हैं। इस मामले में सुषमा कुमारी के साथ उसके भाई प्रदीप बारला की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है।

10-11 अप्रैल की रात बना अहम मोड़

पुलिस के अनुसार 10 और 11 अप्रैल 2026 की रात इस मामले की सबसे अहम कड़ी है। इसी दौरान बच्ची के साथ गंभीर घटना हुई, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपियों ने मामले को छिपाने की कोशिश की। जांच में यह बात सामने आई कि घटना के बाद शव को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया, ताकि इसे सामान्य मौत दिखाया जा सके और पुलिस से बचा जा सके। हालांकि, यह प्रयास ज्यादा समय तक सफल नहीं हो सका।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: रांची के कांके में नाबालिग मौत मामले में पुलिस ने महिला सुपरवाइजर समेत दो को किया गिरफ्तार

तकनीकी साक्ष्यों से खुली सच्चाई

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मामले की परतें खोलीं। जांच में साफ हुआ कि यह सामान्य मौत नहीं बल्कि एक सुनियोजित घटना है। इस मामले में पुलिस ने सुषमा कुमारी, प्रदीप बारला और संतोष कुमार दास को हिरासत में लिया है। तीनों से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में और कोई शामिल तो नहीं है। आरोपियों के पास से सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार, तीन मोबाइल फोन, कैंची, पिलास, लाठी, रस्सी और एडहेसिव टेप बरामद किए गए हैं। कांके का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस की तत्परता से एक गंभीर अपराध का खुलासा हुआ है। आने वाले दिनों में जांच के बाद और भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

कोर्ट ने ठहराया दोषी, फिर भी कुर्सी बरकरार! रघुनंदन...

रांची: झारखंड में विकास की गाड़ी जिन कंधों पर टिकी है, उनमें से एक कंधा कानूनी रूप से 'दागी' निकल चुका है। दक्षिणी छोटानागपुर...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर