रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा–2015 (विज्ञापन संख्या–04/2015) से जुड़ी एक महत्वपूर्ण आवश्यक सूचना जारी की है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में आयोग ने अभ्यर्थियों की मेडिकल फिटनेस टेस्ट तारीख और जगह निर्धारित कर दिए हैं. सर्वोच्च न्यायालय द्वारा SLP(C) No- 1359/2023 (जितेन्द्र कुमार शर्मा एवं अन्य बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य) तथा इसके सदृश्य वादों में तीन जून को पारित न्यायादेश के आलोक में यह कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस : मुख्य समारोह को लेकर मोराबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल, उड़ीसा पुलिस समेत 14 प्लाटून लेंगे भाग
इससे पूर्व आयोग द्वारा तीन जुलाई को एक सूचना प्रकाशित कर अभ्यर्थियों को सूचीबद्ध किया गया था. अब उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल टेस्ट परीक्षा आयोजित की जा रही है. अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच 20 और 21 अगस्त को जैप वन ग्राउंड में होगी. राज्य अंतर्गत चयन पर्षद की ओर से आयोजित होने वाली इस परीक्षा में कुल 451 अभ्यर्थी शामिल होंगे.

