Thursday, October 29, 2026

स्वतंत्रता दिवस : मुख्य समारोह को लेकर मोराबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल, उड़ीसा पुलिस समेत 14 प्लाटून लेंगे भाग

रांची: स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ध्वाजारोहण करेंगे. राजकीय समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल गुरूवार को संपन्न हुआ। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री एवं एसएसपी राकेश रंजन की अगुवाई में आयोजित रिहर्सल में स्वतंत्रता दिवस के दिन होने वाली सभी औपचारिक गतिविधियों का रिहर्सल किया गया। इस दौरान भारत सरकार के राष्ट्रगीत तथा राष्ट्रगान से संबंधित निर्देशों का भी अनुपालन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फर्स्ट इन कमाण्ड के रुप में 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी राघवेन्द्र शर्मा हैं। वहीं सेकेण्ड इन कमाण्ड के रुप में परिचारी प्रवर द्वितीय अनिश मोमित कुजूर हैं।

इसे भी पढ़ें : केंद्र सरकार के इस नए बिल से झारखंड को लगेगा बड़ा झटका, जानिए क्या है पूरा मामला?

अधिकारियों को दिए गए निर्देश

HPlczilagAE2PZj

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं एसएसपी राकेश रंजन ने परेड की सलामी ली। इस मौके पर डीसी व एसएसपी ने सभी पार्टियों को परेड से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। वहीं समारोह के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को समारोह की सुरक्षा एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु संयुक्त ब्रीफिंग भी की गई। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों को समय पर अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंचकर सौंपे गए कार्य एवं दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।

ड्रोन वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी पर रोक

HPlb HiaAAAjN02

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्य, दायित्व और प्रतिनियुक्ति स्थल की पूरी जानकारी रखें एवं मुख्य अतिथियों के आगमन और निर्गमन की व्यवस्था समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करें।

वहीं एसएसपी राकेश रंजन ने सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष बल देते हुए निर्देश दिया कि समारोह में आने वाले सभी आगंतुकों की सघन जांच करें एवं कोई भी अवांछित व्यक्ति किसी आपत्तिजनक सामग्री के साथ समारोह स्थल में प्रवेश न करें इसका विशेष ध्यान रखें। सुरक्षा दृष्टिकोण से कार्यक्रम स्थल पर ड्रोन वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी पर रोक रहेगी। सिर्फ विभाग द्वारा ड्रोन वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी कराया जा सकेगा।

समारोह में भाग लेने वाले प्लाटून

HPlb gMawAExpKC

1. सीआरपीएफ – एक प्लाटून
2. आईटीबीपी – एक प्लाटून
3. एसएसबी – एक प्लाटून
4. सीआईएसएफ – एक प्लाटून
5. उड़ीसा पुलिस – एक प्लाटून
6. झारखण्ड जगुआर – एक प्लाटून
7. जैप-1 – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
8. जैप-2 – एक प्लाटून
9. जैप-10 – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
10. रांची जिला पुलिस (पुरुष) – एक प्लाटून
11. रांची जिला पुलिस (महिला) – एक प्लाटून
12. झारखण्ड गृहरक्षा वाहिनी – एक प्लाटून एवं एक प्लाटून बैण्ड पार्टी
13. एनसीसी (गर्ल्स) – एक प्लाटून
14. एनसीसी (ब्वॉयज)- एक प्लाटून

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर