Thursday, November 5, 2026

बकरीद की छुट्टी की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सरकारी अवकाश

रांची: राज्य सरकार ने ईद-उल-जुहा यानी बकरीद की छुट्टी की तारीख में बदलाव कर दिया है। पहले बकरीद का अवकाश 27 मई को घोषित किया गया था, लेकिन अब इसे बदलकर 28 मई कर दिया गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने नया आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि वर्ष 2026 के लिए एनआई एक्ट के तहत 27 मई को बकरीद का अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन चांद दिखाई देने की स्थिति को देखते हुए अब ईद-उल-जुहा का पर्व 28 मई यानी गुरुवार को मनाया जाएगा। इसी कारण राज्य सरकार ने 28 मई को सरकारी अवकाश घोषित किया है। वहीं 27 मई को राज्य सरकार के सभी कार्यालय सामान्य कार्यदिवस की तरह खुले रहेंगे और नियमित कामकाज होगा।

प्रशासन ने जारी की नई अधिसूचना

कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में सभी विभागों और सरकारी कार्यालयों को नए आदेश का पालन करने का निर्देश दिया गया है। छुट्टी की तारीख बदलने की जानकारी सभी संबंधित विभागों तक पहुंचा दी गई है। बकरीद को लेकर मुस्लिम समुदाय में तैयारियां भी तेज हो गई हैं। लोग पर्व को लेकर खरीदारी और अन्य व्यवस्थाओं में जुटे हैं। चांद दिखने के आधार पर त्योहार की तारीख तय होने के बाद अब लोगों को स्पष्ट जानकारी मिल गई है।

यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने NTA और केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर