नई दिल्ली: भारत के युवा स्टार बैटिंग सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी ने इस साल अपनी क्लास-10 की बोर्ड परीक्षा छोड़ दी है। उन्होंने क्रिकेट में तेजी से बढ़ते करियर को महत्व दिया है। सीबीएसई की दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी को शुरू हुईं और 11 मार्च तक चलेंगी। हालांकि, एक्जाम के पहले दिन वैभव सूर्यवंशी परीक्षा केंद्र पर पेपर देने नहीं पहुंचे। इस पर उन्हें एब्सेंट कर दिया गया है।
Highlights:
स्कूल अधिकारियों के अनुसार, वैभव का परीक्षा फॉर्म जमा हो गया था और उसका एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया था। उसे पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में सेंटर दिया गया था। हालांकि, वह पहले दिन पेपर देने नहीं आए। उनकी गैरहाजिरी को कन्फर्म करते हुए पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल ने एएनआई से बात की और जानकारी दी।
प्रिसिंपल का वीडियो वायरल
प्रिंसिपल एनके सिन्हा ने कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी आज एब्सेंट हैं। वो एग्जाम सेंटर पर नहीं आए हैं। CBSE की पॉलिसी के मुताबिक हमने उन्हें एब्सेंट मार्क कर दिया है। अगर कोई स्टूडेंट एग्जाम में प्रेजेंट नहीं होता है, तो हमें उसे एब्सेंट ही दर्ज करना पड़ता है। हमें उम्मीद थी कि वो एग्जाम देने आएंगे, लेकिन उनकी और भी कई जिम्मेदारियां हैं। क्रिकेट मैच हो सकता है या प्रैक्टिस हो। मुझे लगता है कि वो अगली बार जरूर एग्जाम देंगे।’
वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में खत्म हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में वैभव सूर्यवंशी इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और ओवरऑल दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। वैभव सूर्यवंशी ने 7 पारियों में 62.71 के शानदार औसत और 169.50 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 439 रन बनाए। इसमें एक सेंचुरी और तीन फिफ्टी शामिल हैं। उन्होंने टूर्नामेंट को शानदार तरीके से खत्म किया। फाइनल में सिर्फ 80 गेंदों पर 175 रन बनाए। इस इनिंग में 15 चौके और 15 छक्के लगे।
IPL 2026 में आएंगे नजर
इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज दोनों का सम्मान मिला। वैभव अब IPL 2026 में रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स को रिप्रेजेंट करने के लिए तैयार हैं। पिछले सीजन उन्होंने 7 मैचों में 252 रन बनाए, जिसमें गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 35 गेंदों में एक जबरदस्त सेंचुरी भी शामिल है।


