Wednesday, September 16, 2026

झारखंड में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना 8 जनवरी को होगी जारी, तारिखों का होगा ऐलान

झारखंड : राज्य में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अब निर्णायक दौर में पहुंच गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की गतिविधियों से संकेत मिल रहे हैं कि जनवरी के अंत तक चुनाव की अधिसूचना जारी की जा सकती है। प्रशासनिक और सुरक्षा स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है, ताकि समय पर चुनाव कराए जा सकें।

8 जनवरी को होगी अहम समीक्षा बैठक

राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी 8 जनवरी को सभी जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगी। इस बैठक में चुनाव से जुड़ी जमीनी तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्रों और प्रशासनिक संसाधनों की विस्तार से समीक्षा होगी। जहां भी कमी पाई जाएगी, वहां 5 से 7 दिनों के भीतर सुधार कराने का निर्देश दिया जाएगा। समीक्षा के बाद मुख्य सचिव के माध्यम से राज्यपाल को चुनाव तिथि का प्रस्ताव भेजा जाएगा। संभावना है कि जनवरी के दूसरे या तीसरे सप्ताह में राज्यपाल की मंजूरी मिल जाएगी। इसके तुरंत बाद चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

Screenshot 2026 01 03 102048

एक चरण में चुनाव

इस बार नगर निकाय चुनाव एक ही चरण में कराए जाएंगे। मतदान ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से होगा। अधिसूचना जारी होते ही अगले दिन से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीदवारों को नामांकन के लिए लगभग एक सप्ताह का समय मिलेगा। आयोग का लक्ष्य है कि पूरी चुनाव प्रक्रिया 28 मार्च तक समाप्त कर दी जाए।

हाईकोर्ट के निर्देश से कड़ा शेड्यूल

हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार 30 मार्च तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। इसी कारण आयोग ने समय-सारिणी कड़ी रखी है। इस बार उम्मीदवारों को प्रचार के लिए केवल 32 से 36 दिन का समय मिलेगा, जबकि पहले आमतौर पर 40 से 45 दिन का समय दिया जाता था।

आयोग की योजना है कि होली के आसपास मतदान और मतगणना पूरी कर ली जाए। मतदान की संभावित तिथि 26 फरवरी से 2 मार्च के बीच मानी जा रही है। मतदान के अगले दिन को री-पोल के लिए सुरक्षित रखा जाएगा, जबकि 2 से 3 दिन के भीतर मतगणना कराई जाएगी।

एक ही बॉक्स में दो वोट

मतदान के दौरान एक ही बैलेट बॉक्स में मेयर/अध्यक्ष और वार्ड पार्षद के लिए वोट डाले जाएंगे। मेयर और अध्यक्ष का बैलेट पेपर गुलाबी रंग का होगा। वार्ड पार्षद का मतपत्र सफेद रंग का रहेगा। मतगणना के समय पहले दोनों प्रकार के मतपत्र अलग-अलग किए जाएंगे, फिर गिनती शुरू होगी। मतगणना के 15 से 22 दिन के भीतर नगर निगम के मेयर और नगर परिषद/नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। इसमें केवल निर्वाचित वार्ड पार्षद ही मतदान करेंगे।

इन शहरों में होंगे नगर निकाय चुनाव

झारखंड के कई शहरों और कस्बों में चुनाव कराए जाएंगे। नगर निगम चुनाव रांची, हजारीबाग, धनबाद, मेदनीनगर, गिरिडीह, देवघर, चास, आदित्यपुर और मानगो में होंगे। नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव भी राज्य के अन्य शहरी क्षेत्रों में कराए जाएंगे। कुल मिलाकर, राज्य में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।समयबद्ध और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आयोग हर स्तर पर निगरानी और तैयारी में जुटा हुआ है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर