Friday, October 30, 2026

सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत, फैजान अंसारी ने हमला करने का लगाया आरोप

नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ दिल्ली में एक बार फिर से शिकायत दर्ज कराई गई है. यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने अपनी शिकायत में अभिजीत दिपके पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अपनी शिकायत में फैजान ने अभिजीत दीपके पर हमला करवाने का आरोप लगाया. इसमें उन्होंने अपने ऊपर हमला होने को लेकर दीपके के खिलाफ सबूत होने का भी दावा किया है.

इसे भी पढ़ें : पटना में साइबर ठगों ने दो लोगों से की 5.12 लाख की ठगी, साइबर थाना में मामला दर्ज

दिपके को गिरफ़्तार करने की मांग

अपनी शिकायत को लेकर फैजान अंसारी ने कहा कि उन पर पुणे और औरंगाबाद में हमले किए गए थे. इस संबंध में पहले से ही 2 मामले दर्ज हैं. ऐसे में दिल्ली पुलिस तत्काल अभिजीत दिपके को गिरफ्तार करे. उन्होंने दिल्ली पुलिस की तारीफ करते हए कहा कि उन्होंने सही समय पर सोनम वांगचुक को हिरासत में ले लिया, जिससे दिल्ली का माहौल बिगड़ने से बच गया. उन्होंने आरोप लगाया कि अभिजीत दीपके अपने फायदे के लिए सब कुछ कर रहे हैं.

जून में भी शिकायत

बता दें कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी जून महीने में भी सीजेपी फाउंडर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा चुके हैं. तब उन्होंने आरोप लगाया कि दीपके का कनेक्शन उमर खालिद और ‘पाकिस्तानी आतंकवादियों’ से है.फैजान ने यह शिकायत महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के पुलिस कमिश्नर कार्यालय में दर्ज कराई थी.

उन्होंने कहा था कि दीपके के उमर खालिद और ‘पाकिस्तानी आतंकवादियों’ से कनेक्शन को उजागर करने वाली तस्वीरें और पोस्ट उनके पास मौजूद हैं, जिन्हें वे जल्द सार्वजनिक करेंगे. अब एक बार फिर से उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है. ये शिकायत दिल्ली में दर्ज कराई गई है, जिसमें दीपके पर उनके साथ मारपीट करवाने के आरोप लगे हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर