पटना: बिहार की राजधानी पटना में लगातार आम लोग साइबर ठगी का शिकार होते जा रहे हैं। ताज़ा मामला दो लोगों से जुड़ा हुआ है, जिसमें साइबर ठगों ने बैंकिंग ऐप और OTP का इस्तेमाल कर इन लोगों के खाते से कुल 5 लाख 12 हजार रुपये उड़ा लिए। मामले की जानकारी मिलते ही इन दोनों मामलों की जांच साइबर थाना पुलिस कर रही है।
Highlights:
इसे भी पढ़ें : दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की याद में विश्व आदिवासी दिवस पर मोराबादी में होगा कार्यक्रम
ऐप के माध्यम से 3.95 लाख की ठगी
पहला मामला पटना के दनियावां इलाके का है। इस संबंध में पीड़ित अनिल प्रसाद ने बताया कि वह बैंक में एक ऐप डाउनलोड करने गए थे। वहाँ उन्हे इंटरनेट की स्पीड कम है, कहकर बैंकिंग ऐप बाद में डाउनलोड करवा दिया जाएगा कहा गया। जब उन्होंने खुद से ऐप डाउनलोड करा और बैलन्स देखा तो उन्हे पता चला कि उनके दो खातों से 3 लाख 95 हजार रुपये निकाले जा चुके थे।
वही दूसरे मामले में पीड़ित के मोबाईल पर एक OTP आया। इसके कुछ देर बाद उनका मोबाईल हैंग हो गया। जब मोबाईल दोबारा चालू हुआ तो उनके खाते से 1 लाख 17 हज़ार रुपये गायब थे। दोनों पीड़ितों ने साइबर थाने में मामला दर्ज करवाया है। दोनों मामलों को प्राथमिकता देते हुए साइबर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। और पता लगाने की कोशिश कर रही है की ठगी किस तरह की गई थी।
ऐसे मामलों से बचने के लिए किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर बैंकिंग ऐप डाउनलोड न करे, और किसी भी व्यक्ति के साथ OTP या बैंक की गोपनीय जानकारी साझा न करें। पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर थाना में अपनी शिकायत दर्ज करवाए।


