झारखंड : झारखंड में ठंड का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग द्वारा ठंड और शीतलहरी की चेतावनी को मद्देनजर रखते हुए नौ और 10 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है. रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. इसके तहत सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में केजी से 12 वीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी. इधर, 11 को रविवार और 12 और 13 जनवरी को सोहराई की छुट्टी है. 14 जनवरी को मकर संक्रांति की छुट्टी है, इसलिए अब 15 जनवरी को सरकारी स्कूल खुलेंगे. हालांकि, शिक्षक व कर्मियों को छुट्टी के दिन निर्धारित समय पर उपस्थित होकर ई-वाहिनी में अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराना है. हर्ट ऑफ मैक्लुस्कीगंज कहे जाने वाले क्षेत्र का पारा गुरुवार को माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. बर्तनों में रखा पानी जम कर बर्फ बन गया.
Highlights:
शहरों का न्यूनतम तापमान
रांची – 8.0
जमशेदपुर – 8.4
बोकारो – 6.5
लातेहार – 7.6
लोहरदगा – 3.6
धनबाद – 8.0
देवघर – 8.0
रामगढ़ – 5.0
पाकुड़ – 8.0
सरायकेला – 5.4


