Tuesday, July 21, 2026

सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, सम्राट चौधरी और ललन सिंह भी रहे मौजूद

नई दिल्ली : बिहार में पिछले हफ्ते हिज़ाब विवाद से राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहे सीएम नीतीश कुमार इस विवाद के बीच सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। इस मुलाकात से संबंधित तस्वीरों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, “मोदी जी और नीतीश जी के नेतृत्व में NDA सरकार प्रदेश में जनकल्याण व सुशासन को और अधिक ऊँचाई देने के लिए कटिबद्ध है।”

बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। पीएम मोदी और नीतीश कुमार की यह मुलाकात लगभग 30 मिनट चली, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की बात कही जा रही है। राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को खास महत्व दिया जा रहा है, क्योंकि हाल ही में हिजाब विवाद ने बिहार के साथ राष्ट्रीय राजनीति का माहौल भी गरम कर दिया है। प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात की तस्वीरों को पीएमओ इंडिया के एक्स हैंडल से सोशल मीडिया पर साझा किया गया है।

चर्चा यह भी है कि इन दोनों केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के दौरान आगामी दिनों में बिहार में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा होने की बात कही जा रही है। इधर हाल ही में बिहार सरकार में मंत्री रहे भाजपा नेता नितिन नबीन के भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद दिए गए इस्तीफे के बाद रिक्त पदों को भरने पर भी चर्चा हुई है। उनके पास दो विभागों की जिम्मेदारी थी, जिसके चलते नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा राज्य की नीतियों से जुड़े वित्तीय मुद्दों पर भी बात हो सकती है। चर्चा यह भी है कि इन मुलाकातों के बीच आगामी महीनों में होने वाले राज्यसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई हो।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर