Wednesday, September 16, 2026

धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में झामुमो का 54वां स्थापना दिवस समारोह, सीएम हेमंत सोरेन रहेंगे मौजूद

धनबाद : झामुमो बुधवार को अपना 54वां स्थापना दिवस मना रहा है. गुरु जी के दिवंगत होने के बाद धनबाद में पहली बार स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. गोल्फ ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी धनबाद पहुंच रहे हैं. दोपहर 1:35 पर वह बरवाअड्डा हवाई अड्डा पहुंचेंगे. वहां से सीधे गोल्फ ग्राउंड जाकर कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर 3:30 बजे बरवाअड्डा पहुंचेंगे और फिर विशेष विमान से रांची के लिए रवाना हो जाएंगे.

झामुमो की स्थापना चार फरवरी, 1973 को धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम ( गोल्फ ग्राउंड) में हुई थी. झामुमो की स्थापना शिबू सोरेन, बिनोद बिहारी महतो और एके राय ने मिलकर की थी. 54वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के लिए पूरे झारखंड से झामुमो के नेता-कार्यकर्ता धनबाद पहुंचने लगे हैं. झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन समेत पार्टी के सभी मंत्री और विधायक शामिल हो रहे हैं.

दुमका में 47वां स्थापना दिवस समारोह

इससे पहले दुमका में दो फरवरी को भी पार्टी का 47वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया था, जिसमें पार्टी अध्यक्ष सह झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा था कि आज इतिहास का वो पन्ना, जब दिशोम गुरुजी ने हमें राह दिखाया, अब वो हमारे बीच नहीं है। हमें गर्व है कि हम ऐसे वीर सपूतों की औलाद हैं जिनके दिखाए राह पर और जिनके विचारों को लेकर हम जनमानस के बीच हैं। जिनके आशीर्वाद से आज यहां के गरीब गुरूबा लोगों के लिए, यहां के आदिवासी-मूलवासियों के लिए, हमारी आधी आबादी के लिए, हम बड़े पैमाने पर काम कर रहे हैं।

सीएम हेमंत सोरेन ने आगे कहा था कि आज वैश्विक मंच में आदिवासी राज्य से आदिवासी नौजवान प्रतिनिधित्व करने जाता है। हमारे राज्य में बहुत प्राकृतिक संसाधन हैं। इस देश का सबसे अधिक खनिज हमारे राज्य से निकलता है, लेकिन हमारे केंद्र सरकार द्वारा बजट पेश होता है तो झारखण्ड का नाम ही नहीं लिया जाता है। झारखंड के साथ हम अन्याय नहीं होने देंगे। हमारे विरोधी हमें कमजोर समझते थे, लेकिन उनकी चाल चलने से पहले हम उनके षड्यंत्र को ध्वस्त कर देते हैं। अब झारखंड का लोग राजनीतिक चक्रव्यूह को भी समझता है और राजनीतिक षड्यंत्र को भी समझता है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर