Monday, November 2, 2026

दिल्ली में 11 जून को नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक, सीएम हेमंत सोरेन होंगे शामिल

रांची : नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल (शासी परिषद) की बैठक 11 जून को दिल्ली में आयोजित होने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व मुख्य सचिव अविनाश कुमार समते राज्य सरकार के वरीय अधिकारी भी भाग लेंगे. बैठक में भाग लेने वाले अधिकारियों की सूची नीति आयोग को भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : राजस्थान: जयपुर में मंदिर-मस्जिद समेत सौ से ज़्यादा इमारतों पर चला बुलडोज़र, जानें क्यों?

केंद्र ने मुख्य सचिव को भेजा पत्र

नीति आयोग की मुख्य कार्यकारी अधिकारी निधि छिब्बर ने इस संबंध में झारखंड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार को पत्र भेजा है. जिसमें कहा गया है कि इस बार की बैठक का मुख्य विषय विकसित भारत के लिए मानव पूंजी रखा गया है. इसके साथ ही इस बैठक के एजेंडे में दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन में तय की गई प्राथमिकताओं और सिफारिशों को शामिल किया गया है.

सीएम बैठक में होंगे शामिल

नीति आयोग की ओर से झारखंड के मुख्यमंत्री को बैठक में शामिल होने के लिए जल्द ही उपाध्यक्ष की ओर से एक अलग से आमंत्रण पत्र भी भेजा जा रहा है. 11 जून को होने वाली इस बैठक में मुख्यंत्री हेमंत सोरेन के अलावा झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिकारियों में राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, प्लानिंग एंड डेवलपमेंट सचिव मुकेश कुमार, दिल्ली के रेसिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल और प्लानिंग एंड डेवलपमेंट की अपर सचिव विजया जाधव शामिल होंगी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर