Saturday, September 12, 2026

घाटशिला में सीएम हेमंत सोरेन ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के लिए मांगा समर्थन

घाटशिला  :  झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को घाटशिला में आयोजित जनसभाओं में झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में प्रचार की शुरुआत की। उन्होंने जनता से अपील की कि 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में गठबंधन प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएं।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि झामुमो सदैव आदिवासी, दलित और वंचित समाज की अस्मिता, हक और अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हमेशा दलित और आदिवासी समाज को दबाने का काम करता रहा है। मुझ पर झूठे आरोप लगाकर जेल भेजा गया, लेकिन हमने हार नहीं मानी.

हेमंत सोरेन ने अपने भाषण में आगे कहा कि चाचा चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया था, लेकिन उनके भाजपा में शामिल होने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ा। झामुमो एक विचारधारा है, किसी एक व्यक्ति के जाने से हमें फर्क नहीं पड़ता, उन्होंने कहा।

मुख्यमंत्री ने घाटशिला के विकास को लेकर कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के हर घर और परिवार की तरक्की के लिए लगातार काम कर रही है। बंद पड़ी खदानों (माइंस) को फिर से चालू करने के लिए सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है।

Also Read : धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क पर शिकंजा

हेमंत सोरेन ने यह भी घोषणा की कि ट्राइबल यूनिवर्सिटी घाटशिला में ही बनेगी, जिससे क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

अंत में उन्होंने कहा, “यह उपचुनाव स्व. रामदास सोरेन के निधन के कारण हो रहा है। घाटशिला की जनता से अपील है कि 2 नंबर पर बटन दबाकर हमारे युवा, मेहनती और ईमानदार उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन को अपना आशीर्वाद दें।”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर