Friday, October 30, 2026

धनबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के नेटवर्क पर शिकंजा

झारखंड : हत्या और रंगदारी के मामलों में फरार कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ मंगलवार सुबह धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि प्रिंस खान फिलहाल विदेश में बैठकर अपना गिरोह संचालित कर रहा है। इसी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस ने वासेपुर इलाके में एक साथ कई जगह छापेमारी अभियान चलाया।

सुबह से ही वासेपुर के रहमतगंज, पंडरपाला और आसपास के इलाकों में पुलिस की कई टीमें पहुंचीं और संदिग्ध ठिकानों की तलाशी शुरू की। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

सिटी एसपी रित्विक श्रीवास्तव, डीएसपी (लॉ एंड ऑर्डर) नौशाद आलम, सीसीआर डीएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही। पुलिस टीमें न केवल ठिकानों की जांच कर रही हैं, बल्कि इलाके के कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी कर रही हैं।

Also Read : डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के खिलाफ FIR, आचार संहिता के उल्लंघन का मामला

सूत्रों के अनुसार, यह अभियान प्रिंस खान गिरोह के सक्रिय गुर्गों और सहयोगियों की तलाश में चलाया जा रहा है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने अब तक किसी गिरफ्तारी या बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में यह अभियान और भी तेज़ हो सकता है, ताकि धनबाद में अपराध जगत में सक्रिय इस गिरोह की जड़ें पूरी तरह से काटी जा सकें।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर