Thursday, October 29, 2026

दुमका में आम लोगों से मिले सीएम हेमंत सोरेन, कहा – समस्याओं के निस्तारण हेतु सरकार निरंतर प्रतिबद्ध

दुमका : खिजुरिया, दुमका स्थित अपने आवास पर आज विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी शिकायतों को सुनने के उपरांत संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को इनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “हमारी सरकार आम जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है। यह सरकार गांव की सरकार है। राज्य सरकार द्वारा संचालित अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान कर रही हैं। सभी पात्र लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं। मौके पर उपस्थित लोगों ने राज्य सरकार की सभी योजनाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री सोरेन का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर