Tuesday, November 3, 2026

CJI सूर्यकांत जब पहुंचे अपने पैतृक गांव, कोर्ट का किया उद्घाटन

हरियाणा : भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के हरियाणा दौरे का आज दूसरा दिन रहा। इस दौरान उन्होंने हिसार जिले में कई न्यायिक कार्यक्रमों में भाग लिया और बाद में खुली जीप में सवार होकर अपने पैतृक गांव पेटवाड़ पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां उन्होंने नवस्थापित SDJM न्यायालय का उद्घाटन किया और नए न्यायिक परिसर का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा और रणबीर गंगवा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए CJI सूर्यकांत ने कहा कि केवल कोर्ट कॉम्पलेक्स की इमारतें खड़ी कर देना ही काफी नहीं है।

इसके बाद CJI नारनौंद पहुंचे, जहां उन्होंने एक और न्यायिक परिसर का उद्घाटन किया। नारनौंद के कार्यक्रम के बाद वह अपने पैतृक गांव पेटवाड़ के लिए रवाना हुए। गांव पहुंचने पर खुली जीप में आए मुख्य न्यायाधीश का ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। गांव के खेल स्टेडियम में उनके सम्मान में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। दौरे के दौरान CJI सूर्यकांत अपने गांव के उस स्कूल में भी जाने वाले हैं, जहां से उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी। इस मौके को गांव के लोग भावनात्मक और गौरव का क्षण मान रहे हैं।

इसके अलावा, मुख्य न्यायाधीश हिसार स्थित अपने पुराने कॉलेज गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में आयोजित एलुमनी मीट में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में उनके साथ जननायक जनता पार्टी (JJP) के सुप्रीमो डॉ. अजय चौटाला, पूर्व मंत्री संपत सिंह, उनके 12 सहपाठी और दो शिक्षक भी मौजूद रहेंगे। मुख्य न्यायाधीश के इस दौरे को न्यायपालिका और आम जनता के बीच जुड़ाव के रूप में देखा जा रहा है। खास तौर पर उनका यह संदेश कि न्याय केवल कानून नहीं, बल्कि संवेदना से जुड़ा होना चाहिए, कार्यक्रमों में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना रहा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर