Monday, November 2, 2026

बोकारो में ट्रेजरी घोटाला मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, जेल में बंद अकाउंटेंट का सहयोगी गिरफ़्तार

बोकारो: बोकारो कोषागार से अवैध वेतन निकासी मामले में जांच कर रही सीआईडी की विशेष SIT ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के एसपी कार्यलय में पदस्थापित होमगार्ड जवान सतीश कुमार उर्फ सतीश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अकाउंट सेक्शन में पूर्व में गिरफ्तार मुख्य आरोपी लेखापाल कौशल कुमार पांडेय का करीबी सहयोगी है। गिरफ्तारी के बाद सतीश कुमार सिंह को CID की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि जल्द CID पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।

इसे भी पढ़ें : जनगणना 2027: स्व-गणना के सफल कार्यान्वयन के लिए राँची नगर निगम की अहम बैठक 29 को

खाते में करोड़ों के संदिग्ध लेन-देन

जांच के दौरान CID को सतीश कुमार सिंह के बैंक खाते में लगभग 1.06 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिली। प्राथमिक जांच में सामने आया कि खाते में बड़ी मात्रा में रकम का ट्रांजेक्शन हुआ है। इसके बाद CID ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खाते में मौजूद करीब 43 लाख रुपये को फ्रीज करा दिया। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह रकम कहां से आई और किन लोगों तक पहुंचाई गई।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

कौशल कुमार पांडेय का सहयोगी

CID की जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार जवान का संबंध पहले गिरफ्तार किए जा चुके मुख्य आरोपी लेखापाल कौशल कुमार पांडेय से था। जांच एजेंसी को शक है कि अवैध वेतन निकासी और फर्जी भुगतान के नेटवर्क में कई लोग शामिल हो सकते हैं। इसी कड़ी में लगातार पूछताछ और छानबीन की जा रही है। बता दें कि इस मामले की जांच CID को सौंपे जाने के बाद CID थाना रांची में 24 अप्रैल 2026 को कांड संख्या 06/2026 दर्ज किया गया है।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर