रांची: जेपीएससी परीक्षा धांधली मामले की जांच कर रही झारखंड सीआईडी की अलग अलग टीमों ने सोमवार सुबह राजधानी रांची के अलावा बोकारो, पलामू और हजारीबाग जिले के 20 अलग अलग ठिकानों पर छापेमारी की। बीते 21 जुलाई को जेपीएससी कार्यालय व परीक्षा संचालन करने वाली एजेंसी टीडीपीएल के ठिकानों पर छापेमारी करने के बाद इस कार्रवाई को बड़ी मानी जा रही है।
इसे भी पढ़ें : रांची में JPSC परीक्षा में धांधली को लेकर छात्रों के आंदोलन का दसवां दिन, अनशन पर बैठे छात्र नेता, पूर्व अध्यक्ष से फिर पूछताछ
20 ठिकानों पर हुई छापेमारी को लेकर हालांकि आधिकारिक रूप से कोई विस्तृत विवरण सामने नहीं आया है लेकिन कहा जा रहा है कि इस मामले में अब तक गिरफ़्तार 11 लोगों से हुई पूछताछ व उनसे मिले अहम सुरागों के आधार पर ही सीआईडी ने यह कार्रवाई की है. इससे पहले सीआईडी 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा में सफल एक छात्र को भी गिरफ़्तार कर चुकी है, जिसेक पास से सीआईडी को जेपीएससी पीटी परीक्षा का ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी नहीं मिली थी. बता दें कि सीआईडी आज इसी मामले में जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते से चौथे दौर की पूछताछ भी करने वाली है.


