झारखंड : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पाकुड़ में एक पत्थर खदान में हुई गोलीबारी घटना और उसमें कांग्रेस नेता बेलाल शेख और उसके साथी जियाउल पगला के शामिल होने का दावा करते हुए कहा है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी किया लेकिन फिर ‘हाऊस’ के दबाव में दोनों को छोड़ भी दिया. भाजपा अध्यक्ष ने इस मामले में गिरफ्तारी के रिकॉर्ड के गायब होने की भी आशंका जताई है. पूर्व मुख्यमंत्री ने सीएम से झारखंड के जिलों को क्राइम डिस्ट्रिक्ट नहीं बनने देने की मांग करते हुए कहा कि झारखंड में सत्ता की सरपरस्ती में पल रहा अपराध खतरनाक संकेत है.
Highlights:
बाबूलाल मरांडी के मुताबिक फायरिंग की इस घटना में खदान में मौजूद मुंशी की जान बाल बाल बची. उन्होंने कहा कि सोलागढ़िया गांव में हुई इस घटना के बाद मुन्शी ने यह बयान भी दिया कि दो दिन पूर्व इन्हीं अपराधियों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन जी ‘हाऊस’ के वे कौन लोग हैं, जो हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को बचा रहे हैं? कांग्रेस के पूर्व मंत्री और उनके पुत्र से इन अपराधियों का क्या संबंध है? छठ पूजा के दिन हुई इस गोलीबारी की जवाबदेही कौन लेगा? क्या अब यह मान लिया जाये कि जो ‘हाउस’ के अनुसार माइनिंग नहीं करेगा, उसको दिनदहाड़े गोली मार दी जाएगी?
राष्ट्र की एकता और अखंडता को समर्पित रहे सरदार पटेल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज बिहार प्रवास के दौरान पटना भाजपा कार्यालय में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती वर्षगांठ पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व में सरदार होने का परिचय दिया. आजादी के बाद देश के 500 से अधिक रियासतों को एकजुट करते हुए सांस्कृतिक भारत को राजनीतिक भारत में बदलने का ऐतिहासिक कार्य किया. देश उनका युगों युगों तक आभारी रहेगा.
Also Read : मोकामा में बाहुबली नेता दुलारचंद यादव की शव यात्रा के दौरान हुई हिंसक झड़प, कई वाहनों में हुई तोड़फोड़
उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल एक दूरदर्शी राजनेता थे. उन्होंने देश की शासन व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा की स्थापना की. सरदार पटेल एक किसान नेता भी थे जिन्होंने सहकारिता आंदोलन को बल दिया. सहकारी समिति के माध्यम से देश के विकास की पद्धति विकसित की. श्वेत क्रांति को बढ़ावा देने में सरदार पटेल का बड़ा योगदान रहा है.


