Wednesday, November 4, 2026

चतरा : अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार बर्तन व्यवसाई की मौत, वज्रपात से महिला की मौत

चतरा : चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर हंटरगंज थाना क्षेत्र के भोंदल नगिनदहा पुल के समीप शुक्रवार रात हुए हादसे में बाइक सवार रौशन गुप्ता उर्फ मुन्ना की अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतक हंटरगंज बाजार का रहने वाला था और पेशे से बर्तन व्यवसाई था। हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ नंबर के हत्यारे ट्रक की पहचान कर ली गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : JPSC ने जारी किया सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित रिजल्ट, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद फैसला

वज्रपात से महिला की मौत

जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात 8:30 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है। मामला इटखोरी थाना क्षेत्र के खौराकला गांव का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेखा देवी (40 वर्ष) पति छतरु भुइयां शाम के समय खेत की तरफ गई थीं।

थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि अचानक मौसम बदलने और आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत हुई है। मृतका के भतीजे संजय भुइयां ने बताया कि खेत में काम करने के दौरान यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद से ही पूरे परिवार और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ सत्येंद्र सिंहा ने बताया कि मृतक को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर