Sunday, June 14, 2026

चतरा पुलिस ने ट्रक चोरी और ड्राइवरों को नशीला पदार्थ देकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया 

चतरा: झारखंड के चतरा जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ट्रक चोरी और चालकों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के बाद गिरोह के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। यह कार्रवाई चतरा सदर थाना कांड संख्या 91/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने लातेहार जिले के चतरा बॉर्डर से सटे बालूमाथ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को चोरी के ट्रक के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार के भागलपुर जिला अंतर्गत हबीबपुर निवासी आदित्य राज उर्फ आदित्य कुमार उर्फ राजीव रंजन उर्फ मनन चौधरी उर्फ मो. शाहबाज के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उसने अपने अपराध कबूल करते हुए गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर ट्रक चालकों को नशीला पदार्थ खिलाकर वाहन चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के पास से 42 नशीली गोलियां, ट्रक का GPS निकालने के उपकरण, प्लास, पेचकस और 17 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। ये सभी सामान गिरोह की आपराधिक गतिविधियों में उपयोग किए जाते थे।

गिरोह का नेटवर्क

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह एखलाक खान, राजेश यादव और टुनु यादव के साथ मिलकर इस गिरोह को संचालित करता था। यह गिरोह पहले भी बिहार और पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। चोरी किए गए ट्रकों को पश्चिम बंगाल के पन्नागढ़ में बेच दिया जाता था। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह है, जिसकी गहन जांच जारी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने आम लोगों और खासकर ट्रक चालकों से अपील की है कि वे अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें: शराब घोटाला मामले में आरोपी कमल और शीतल देसाई को सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर