Tuesday, April 21, 2026

लेखिका मधु किश्वर पर झूठी और फ़र्ज़ी जानकारी फैलाने के आरोप में मामला दर्ज, घर पहुंची चंडीगढ़ पुलिस

न्यूज डेस्क : मशहूर लेखिका मधु किश्वर पर सोशल मीडिया पर झूठी और फ़र्ज़ी जानकारी फैलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. उनके घर पर चंडीगढ़ पुलिस भी पहुंची है. मधु किश्वर और कुछ अन्य सोशल मीडिया यूज़र्स के ख़िलाफ़ चंडीगढ़ सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है. यह केस भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत दर्ज हुआ है.

चंडीगढ़ सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन की एसएचओ सरिता रॉय के अनुसार, “19 अप्रैल को सेक्टर-26 थाने में एक एफ़आईआर दर्ज की गई है. यह एक वीडियो से जुड़ा मामला है जिसे ट्वीट किया गया था. मधु किश्वर पर इसे रीट्वीट करने का आरोप है. हम उन्हें नोटिस देने आए थे. उन्हें थाने में हाज़िर होने का नोटिस दिया गया है. कल की तारीख दी गई है.”

इसे भी पढ़ें : गुजरात में साइबर फ्रॉड के मामले में बैंक के 3 अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार, 2500 करोड़ की ठगी की आशंका

सोमवार देर रात पहुंची पुलिस

मधु किश्वर का दावा है कि सोमवार देर रात को भी उनके यहां पुलिस पहुंची थी. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “हमारे सिक्योरिटी गार्ड ने अभी बताया कि पांच पुलिसकर्मी मेरे ऑफ़िस पहुंचे हैं. चूंकि मैं वीडियो शूट कर रही थी, इसलिए मैंने उनसे थोड़ी देर इंतज़ार करने को कहा.” उन्होंने लिखा, “लेकिन इतनी देर रात आना ठीक संकेत नहीं है. मुझे पता है कि किसी महिला को, ख़ासकर वरिष्ठ नागरिक को सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले गिरफ़्तार नहीं किया जा सकता. देखते हैं मेरे लिए क्या नया ‘सरप्राइज़’ रखा गया है.”

रात में पुलिस के आने पर आपत्ति 

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “क़ानून के मुताबिक़ पुलिस रात में और सूरज निकलने से पहले महिलाओं के घर नहीं जा सकती. इसलिए मैंने फ़ोन पर उस टीम की अधिकारी से बात की. उन्होंने बताया कि उनकी टीम मेरे खिलाफ चंडीगढ़ में दर्ज हुई एफ़आईआर का नोटिस देने आई है. मैंने साफ़ कहा कि उन्हें क़ानून का पालन करना चाहिए और सुबह आना चाहिए.”

पीटीआई के मुताबिक़, “चंडीगढ़ पुलिस ने सोमवार को बताया कि 19 अप्रैल को शहर के एक शख़्स ने शिकायत दी थी. शिकायत में कहा गया कि कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स ने फ़र्ज़ी और भ्रामक पोस्ट और वीडियो क्लिप्स फैलाए हैं, जिनमें अश्लील शब्द और सामग्री भी थी.”

एयर नाउ स्पेशल

कोर्ट ने ठहराया दोषी, फिर भी कुर्सी बरकरार! रघुनंदन...

रांची: झारखंड में विकास की गाड़ी जिन कंधों पर टिकी है, उनमें से एक कंधा कानूनी रूप से 'दागी' निकल चुका है। दक्षिणी छोटानागपुर...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर