Sunday, June 14, 2026

मुंबई में टीएमसी सांसद व पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर समेत तीन गिरफ्तार, मामूली विवाद से जुड़ा है मामला

न्यूज डेस्क: मुंबई के भायखला इलाके में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पानी उछलने की घटना के बाद हुए झगड़े में पुलिस ने पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद यूसुफ पठान के ससुर, उनके बेटे और एक अन्य रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है।

यह घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है, जब एक व्यक्ति अपनी कार से जा रहा था। इसी दौरान कार का पहिया पानी से भरे गड्ढे में चला गया, जिससे सड़क किनारे खड़े लोगों पर पानी उछल गया। इस छोटी सी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही झगड़े में बदल गई।

तीन गिरफ्तार, एक फरार

बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने पीड़ित व्यक्ति और उसके परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान लाठी-डंडों और बेसबॉल बैट का इस्तेमाल किया गया, जिससे पीड़ित पक्ष को चोटें आईं। मामले की सूचना मिलते ही भायखला पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इस घटना में शामिल एक अन्य व्यक्ति अभी भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

यह भी पढ़ें: झारखंड के नए लोकायुक्त बने जस्टिस (रिटायर्ड) अमिताभ कुमार गुप्ता, सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई

CCTV और गवाहों से हुई पहचान

पुलिस ने जांच के दौरान इलाके के CCTV फुटेज खंगाले और गवाहों के बयान दर्ज किए। इन सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। साथ ही, घटनास्थल से बांस की लाठियां और बेसबॉल बैट भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए हिरासत में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर