Tuesday, April 21, 2026

बेटी के प्रेम संबंध से नाराज पिता ने गला घोंट बेटी की ले ली जान, एसिड से जलाया चेहरा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को कथित तौर पर मार डाला. बेटी का एक युवक के साथ प्रेम संबंध था जो पिता को स्वीकार नहीं था. आरोप है कि पिता ने इसी कारण से नाराज होकर बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी. मौत के बाद पिता ने बेटी के चेहरे में तेजाब डाला और जला दिया, ताकि शव की पहचान न हो सके.

आरोपी पिता ने पुलिस को गुमराह करने के लिए थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. वहीं पुलिस ने आरोपी पिता विजय कुमार चौबे और कथित तौर पर घटना में शामिल उनके दोस्त अब्दुल मन्नात को गिरफ्तार कर लिया है.

ऑडियो बना मामले का सबूत

आरोपी ने इंटीग्रेटड ग्रीवांम रिड्रेसल सिस्टम यानी जनसुनवाई-समाधान पोर्टल पर बेटी की गुमशुदगी दर्ज की थी. जिसकी जांच के लिए चिनहट थाना प्रभारी दिनेश मिश्रा अपनी पुलिस टीम के साथ आरोपी के घर पहुंची लेकिन वह घर से फरार था. वहीं घर पर लड़की के दादा मौजूद थे, जो पुलिस विभाग से रिटायर्ड इंस्पेक्टर है. उन्हें अपने ही बेटे पर शक हुआ और वे सीधे वकील के साथ थाने पहुंचे और मामले को लेकर जांच की मांग की.

इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और जांच तेज कर दी. पुलिस उस युवक तक पहुंच गई जिसका कथित तौर पर लड़की के साथ संबंध था. उसने पुलिस को एक ऑडियो सुनाया, जिसमें लड़की ने कहा कि वह अपने पिता के साथ जा रही है और फिलहाल वो उससे किसी भी प्रकार से संपर्क न करें. यह ऑडियो ही केस की अहम कड़ी बन गई.

झाड़-फूंक के बहाने ले गया बाराबंकी 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 16 अप्रैल को आरोपी पिता ने अपनी 16 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी की शिकायत IRGS पोर्टल पर दर्ज कराई थी. जिसके लेकर अगले दिन जब पुलिस जांच के लिए घर पहुंची तो वह घर से गायब मिला. वहीं पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी ली और आरोपी के पिता से भी बात की गई जिससे शक गहरा गया और पुलिस ने आरोपी पिता की तलाश शुरु कर दी.

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी को गोंडा से गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की गई जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल लिया. पूछताछ में उसने कहा कि उसकी बेटी के कथित संबंधों से नाराज होकर उसने हत्या की साजिश की और 14 अप्रैल को अपने दोस्त अब्दुल मन्नात के साथ मिलकर कार किराए में लिया. बेटी को झाड़-फूंक के बहाने राजस्थान कहकर बाराबंकी ले गया.

इसे भी पढ़े: जमशेदपुर से बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला तीसरा जिंदा बम

प्रेमी ने की शव की पहचान

बाराबंकी के बडूपुर इलाके में शारदा नहर के पास लड़की की आंख लग गई और वह कार पर ही सो गई. इसी दौरान पिता ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. आरोप है कि विरोध कर ने पर भी दोनों आरोपियों ने उसका गला तब तक दबाया जब तक उसकी मौत न हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी को शव को नहर के किनारे ठिकाने लगाने का प्रयास किया, लेकिन आसपास में लोगों की आवाजाही देखकर दोनों घबरा गए. इसके बाद उन्होंने मृतक के चेहरे पर तेजाब डालकर जला दिया और शव को सड़क के किनारे फेंककर फरार हो गए.

दोनों आरोपी गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को बाराबंकी से एक लड़की के शव मिलने की जानकारी मिली. लखनऊ पुलिस ने उनसे संपर्क किया और शव की पहचान के लिए लड़की के प्रेमी को बुलाया, जिसने शव की पहचान की. वहीं पुलिस जांच में आरोपी के फोन रिकार्ड से पता चला कि वह मौके पर मौजूद था. जिसके बाद 19 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी पिता और सहयोगी अब्दुल को गिरफ्तार कर लिया.

एयर नाउ स्पेशल

कोर्ट ने ठहराया दोषी, फिर भी कुर्सी बरकरार! रघुनंदन...

रांची: झारखंड में विकास की गाड़ी जिन कंधों पर टिकी है, उनमें से एक कंधा कानूनी रूप से 'दागी' निकल चुका है। दक्षिणी छोटानागपुर...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर