Saturday, October 31, 2026

हजारीबाग में शिक्षा विभाग का हाल बेहाल,16 की जगह मात्र 2 बीईईओ कार्यरत

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में प्रखंड स्तर पर लंबे समय से शिक्षा अधिकारियों बड़ी कमी देखी गई है. नियम के अनुसार, एक प्रखंड में एक प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बीईईओ का पद सृजित है. वहीं जिले में 16 प्रखंडों के लिए सिर्फ 2 बीईईओ कार्यरत है जिनमें विजय राम और राकेश कुमार के नाम शामिल है. कुछ समय पहले इन्हीं दोनों को 16 प्रखंडों में 8-8 प्रखंडों की जिम्मेदारी मिली थी. वहीं 19 अप्रैल को डीएसई आकाश कुमार ने पत्र जारी कर राकेश को 8 से बढ़ाकर 9 प्रखंड और विजय को 8 से घटाकर 7 प्रखंड दिए गए. इसी फेर-बदल को लेकर सवाल खड़े हो गए.

2 बीईईसी को मिले कई प्रखंड

प्रखंड स्तर पर बीईईसी निकासी और व्यय पदाधिकारी यानी डीडीओ होते है. बीईईओ के हस्तक्षेप पर कक्षा 1-8 के शिक्षकों को वेतन का भुगतान किया जाता है और वह शिक्षा विभाग के लिए एक जिम्मेदार अधिकारी है. इसके साथ ही प्रखंड स्तर पर सरकारी स्कूलों में होने वाली तमाम गतिविधियों और वित्तीय खर्चों को लेकर जिला स्तर के अधिकारियों को बीईईओ से सहमति लेनी पड़ती है. इसको देखते हुए पहले से कम पड़े बीईईओ के पदों पर डीएसई ने एक को 9 और दूसरे को 7 प्रखंड दे दिया. जो बाजार में चर्चा का विषय बन गया है.

इसे भी पढ़े: रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के आवास के नजदीक दिनदहाड़े फायरिंग, जमीन कारोबारी को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

बीईईओ को मिला प्रखंड

बीईईओ राकेश कुमार को बरकट्ठा, चलकुसा, विष्णुगढ़, टाटीझरिया, दारू, पदमा, इचाक, कटकमदाग और सदर प्रखंड मिला है. वहीं, बीईईओ विजय राम को कटकमसांडी, बरही, चौपारण, बड़कागांव, केरेडारी, चुरचू और डाड़ी प्रखंड मिला है. डीएसई ने कहा विद्यालयों के सफल संचालन के लिए 19 अप्रैल को दोनों बीईईओ को 16 प्रखंडों की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, दोनों को डीडीओ की जवाबदेही मिली है. इसकी जानकारी पत्र के माध्यम से डीईओ सहित उपायुक्त एवं निदेशक प्राथमिक शिक्षा झारखंड को दी गई है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर