Wednesday, November 4, 2026

झारखंड के नए लोकायुक्त बने जस्टिस (रिटायर्ड) अमिताभ कुमार गुप्ता, सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को लोक भवन स्थित दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में झारखण्ड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को झारखण्ड राज्य के लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता को शपथ ग्रहण के उपरांत शुभकामनाएँ दीं। इससे पूर्व मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने नियुक्ति संबंधी वारंट को पढ़ा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी, रांची की महापौर रौशनी खलखो, पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा, अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल समेत कई वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में शिक्षा विभाग का हाल बेहाल,16 की जगह मात्र 2 बीईईओ कार्यरत

सीएम हेमंत सोरेन ने दी बधाई

नए लोकायुक्त जस्टिस (रिटायर्ड) अमिताभ कुमार गुप्ता को सीएम हेमंत सोरेन ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। अपने बधाई संदेश में सीएम ने लिखा, “आज लोकभवन में आयोजित समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता जी को लोकायुक्त, झारखंड के रूप में शपथ लेने के लिए बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।” बता दें कि झारखंड में पांच साल से भी अधिक समय से लोकायुक्त का पद खाली था.

बता दें कि, झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रहे जस्टिस गुप्ता 1997 से न्यायिक सेवा में रहे हैं. वे बहुचर्चित चारा घोटाला की सुनवाई और झारखंड विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुके हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर